Koderma News: प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की 157वीं जयंती

गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा समापन कार्यक्रम में शामिल स्थानीय महिलाएं।

कोडरमा: सतगावां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की 157वीं जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परिसरों में उपस्थित अधिकारियों कर्मियों और ग्रामीणों ने बापू एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वहीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जलसहिया दीदियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों ने बापू के विचारों, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। वहीं 17 सितंबर से शुरू हुए ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर हुआ। स्वच्छता एवं सहभाग तथा स्वच्छ भारत, विकसित भारत के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सभी ग्राम जलसहिया दीदियों ने एकजुट होकर स्वच्छता की शपथ ली।

दीदियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, लोगों को जागरूक करने और स्वच्छ भारत मिशन के तहत सपने को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड कोड़िनेटर राम कुमार के द्वारा, सभी जल सहिया दीदी को प्रखंड परिसर के समक्ष शपथ दिलायी गयी। स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बॉबी देवी, रीता देवी सीमा देवी किरण देवी आशा देवी सोनी देवी रेखा देवी कुमारी ममता मेरा कुमारी पूनम कुमारी मधु देवी शीला देवी ललिता देवी सोनी कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More