Koderma News: रोटरी क्लब ने 70 से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान कर दी नई जिंदगी

दिव्यांग लाभुक को कृत्रिम अंग और सहारा प्रदान करतीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी।

कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा ने 70 से अधिक निशक्त कटे हाथ पांव के जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान और खुशी को लाने का काम किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार की कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी थी। रोटरी पदाधिकारी के रूप में धनबाद से लिंब्स प्रोजेक्ट के जिला चेयर विकास शर्मा और उनके धर्मपत्नी रिद्धि शर्मा मौजूद थी। अतिथि के रूप में अध्यक्ष उमेश वर्मा पार्षद पिंकी जैन समाजसेवी किशोर जैन पांड्या जैन समाज के संयुक्त मंत्री राज छाबड़ा मौजूद थे।

मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी के हाथों से बहुत से लाभुक को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने रोटरी कोडरमा के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि रोटरी कोडरमा जिले में सेवा समर्पण का अच्छा कार्य कर रही है। जिनके पैर नहीं है वह चल कर जा रहे हैं इससे बड़ी सच्ची सेवा कुछ भी नहीं हो सकती। आज कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। मंच संचालन रोटेरियन प्रवीण मोदी ने किया। और कहा कि रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा जरूरतमंदों के लिए जादू का काम किया गया।

मुख्य अतिथि एवं मंचासीन सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्ष के द्वारा मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। आए हुए सभी अतिथियों को रोटरी कोडरमा के द्वारा पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। रोटरी अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया और आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन जैन ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को बताया।

असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार एवं प्रोग्राम की कोऑर्डिनेटर संगीता शर्मा ने भी लोगो को संबोधित किया और कहा की मानवता की इस सच्ची सेवा जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग देकर बहुत खुशी हो रही है। सुकून मिल रहा है। इस नेक कार्य में जैन समाज द्वारा संचालित मूलचंद छाबड़ा फाउंडेशन ने भी सहयोग प्रदान किया। किशोर जैन पांड्या सुशील छाबड़ा आदि लोगों के द्वारा लाभुकों को व्हीलचेयर बैसाखी वॉकर आदि प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाता को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। रोटरी पदाधिकारी सदस्यों के द्वारा डॉक्टर सूर्यनारायण पांडे सहित सभी टेक्नीशियन टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

रोटरी अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शिविर के अपार सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि आप सभी सदस्यों ने दिन-रात मेहनत कर रोटरी के मान सम्मान को आगे बढ़ाया है। सचिव मोहक सुल्तानिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष जय कुमार गंगवाल सुरेश जैन कैलाश चौधरी महेश दारूका जयकुमार गंगवाल कमल सेठी सुरेश सेठी मनीष पेड़ीवाल, विपुल बगड़िया धर्मेंद्र प्रसाद अश्विनी राजगढ़िया आशीष छाबड़ा शैलेश दारूका रोट्रैक क्लब अध्यक्ष शुभम कुमार आयुष केसरी क्लब के सदस्य संजय शर्मा कृष्ण ब्रहपुरिया लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More