Koderma News: 5वीं झारखंड राज्य पिकलबॉल प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का जलवा, चार पदक जीते

पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ ग्रिजली विद्यालय के विजयी खिलाड़ी।

कोडरमा: स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों के साथ तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन 5वीं झारखंड राज्य पिकलबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। रिशांत कुमार ने अंडर-10 एकल वर्ग में स्वर्ण पदक तथा अंडर-14 युगल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, पार्थिक कुमार सिंह ने अंडर-14 एकल वर्ग में रजत पदक जीता। ओम राज ने अंडर-14 युगल वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में उनके कोच सुनील कुमार साव का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण रहा। नियमित अभ्यास, अनुशासन, समर्पण एवं कड़ी मेहनत के बल पर खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के ओम राज, पार्थिक कुमार सिंह एवं रिशांत कुमार का चयन 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक कोच्चि सिटी, एर्नाकुलम, केरल में किया जाएगा।

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा।

विद्यालय के समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, कुमारी एकता,प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल के समन्वयक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि एवं असिस्टेंट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रिया कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच सुनील कुमार साव तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More