Koderma News: विश्व रेबीज दिवस पर 50 कुत्तों-बिल्लियों का नि:शुल्क टीकाकरण

टीकाकरण शिविर के दौरान कुत्ते को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाते पशु चिकित्सक।

कोडरमा: विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रखंड परिसर, कोडरमा में जिला पशुपालन विभाग की ओर से नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में करीब 50 कुत्तों और बिल्लियों को नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीका लगाया गया। शिविर के दौरान पशु मालिकों और प्रतिभागियों को रेबीज से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पशु चिकित्सकों ने बताया कि पालतू और आवारा पशुओं का समय पर टीकाकरण कराना रेबीज की रोकथाम में महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी पशु के काटने या खरोंच लगने की स्थिति में लापरवाही न बरतें और तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेकर आवश्यक एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाएं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी, डॉ. धनी लाल मंडल, अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, सतगावां के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार, मरकच्चो के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. तीनी एक्का, जयनगर के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More