Koderma News: वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा हेतु वन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

जागरूकता पैदल मार्च: हाथों में पोस्टर-बैनर थामकर वन्यजीव संरक्षण का संदेश देते छात्र एवं वनकर्मी।

कोडरमा: वन्यप्राणी प्रमंडल हजारीबाग एवं कोडरमा के तत्वावधान में शुक्रवार को वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर कोडरमा सदर प्रखंड में जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। वन विभाग के कर्मियों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर मार्च निकाला और लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण तथा वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से जंगली जानवरों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाने और वन क्षेत्र को सुरक्षित रखने की अपील की गई। वन्यजीवों के संरक्षण से संबंधित संदेशों के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण संतुलन में वन्यप्राणियों की भूमिका की जानकारी दी गई।

वनकर्मी अनिल दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इसी क्रम में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यप्राणी एक-दूसरे के पूरक हैं। वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता मार्च में वन विभाग के कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More