Koderma News: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का सैंतीसवां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कोडरमा: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन कोडरमा जिले के डुमरिया टांड़ में राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर गांव के बुजुर्ग चुरामन सिंह घटवार ने केक काटा। कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच जलेबी व चॉकलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने 37वें जन्मदिन पर युवाओं के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में तेजस्वी प्रसाद यादव साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनता के मुद्दों पर सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में अब राजनीति बदल रही है, लोकतंत्र-संविधान बचाने की लड़ाई तेज हो रही है। कार्यक्रम में रोहन सिंह घटवार, प्रदीप घटवार, काजल देवी, सागर खान, सौरभ यादव, कुलदीप यादव, दीपक यादव, जय प्रकाश यादव, अमित जायसवाल समेत ग्रामीण मौजूद थे।




