Koderma News: 25 अक्टूबर को होगा जिला संवेदक संघ की नई कमेटी का चुनाव, 15 सदस्यीय समिति गठित

झुमरी तिलैया में आयोजित जिला संवेदक संघ की बैठक में विचार रखते अध्यक्ष।

कोडरमा: रविवार को झुमरी तिलैया स्थित रॉयल सेलिब्रेशन में जिला संवेदक संघ की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ठाकुर यशवंत सिंह ने किया एवं संचालन संघ महासचिव विमल मोदी ने किया। बैठक में कई संवेदकों ने अपनी अपनी बातों को रखा। विमल मोदी ने कहा कि संघ के चुनाव में काफी वर्ष बीत गए हैं इसलिए नई कमिटी का गठन होना जरूरी है तभी नयी ऊर्जा के साथ संवेदक हित में लोग कार्य करेंगे साथ ही समस्याओं को उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखेंगे।

सभी उपस्थित संवेदकों ने पुनः नए कमिटी गठन पर समर्थन जताया। इसके मजबूती के लिए भी आवाज उठाने की बात कही गई। बैठक में पंद्रह सदस्यीय चुनाव संचालन कमिटी बनाई गई । जिसमें मुख्यतः विमल मोदी, प्रदीप कुमार पांडे, सौरभ यादव, उमेश यादव, अशोक पांडे, संजीव यादव, अज्जू सिंह, राजकुमार पांडे, दीपनारायण सिंह,संतोष यादव, संदीप पांडे, मुनेश यादव, सनोज कुमार, अजय सिंह, कौशलेश मेहता को चूना गया।

पुनः आगे संचालन कमिटी की बैठक पांच अक्टुबर को रखा गया एवं पुनः नए कमिटी का गठन आने वाले पचीस अक्टूबर को इसी रॉयल सेलिब्रेशन में ही संपन्न करने का लिया गया। लोगों ने संवेदकों को कार्यालयों में,स्थलों में, बिल भुगतानों में, रॉयल्टी के नए नियम के कारण भुगतान पर रोक हो जाने एवं तीन वर्ष पूर्व के पुराने रेट के एस्टीमेट पर टेंडर किये जाने जैसी कई परेशानियों पर चर्चा की गई। इस पर सभी एकजुट होकर अधिकार के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ने की बात कही। बैठक में सैकड़ों की संख्या में जिला के विभिन्न प्रखंडों से संवेदकों ने भाग लिया था।

बैठक में देव सिंगार सिंह, उमेश साव, चंदन सिंह, दीपू पांडे, महेश यादव, प्रवीण मेहता, मो सोनू, संदीप पांडे, रतन लाल चौधरी,मोहनीश चौधरी, ऋषि कुमार, मो काशिफ अहमद,लक्ष्मण प्रसाद, विवेक मेहता, सुबोध मेहता, संजय सिंहा, मो अली, दिवाकर कुमार,अजय कुमार, गोपाल कुमार, संजय प्रसाद, रंजय सिंह, रवि कुमार, रणजीत जायसवाल, शंकर यादव, रोहित यादव, विजय कुमार, सुरेंद्र यादव, अमरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र राम, अनिल ठाकुर, चेतन राम, बिनोद यादव, प्रकाश यादव, बीरेन्द्र यादव, टिंकू कुमार, महेश वर्मा, गौतम वर्णवाल, गौतम कुमार, ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमार, अशोक सिंह, वीरेन्द्र राणा, रंजीत यादव, राजेंद्र मेहता, सुमन यादव, अशोक शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More