Koderma News: डोमचांच थाना के समीप अज्ञात चोरों ने चाय गुमटी से नकदी व सामान उड़ाया

कोडरमा: डोमचांच थाना के समीप रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक चाय गुमटी का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचीं दुकानदार हेमंती देवी ने गुमटी का ताला टूटा देखा। अंदर रखे कुछ नकद रुपये और अन्य सामान गायब थे। हेमंती देवी ने घटना की सूचना डोमचांच थाना को दी। इस संबंध में थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दो अक्टूबर की रात तीन दुकानों को बनाया था निशाना
डोमचांच थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदारों में चिंता बढ़ी है। इससे पहले दो अक्टूबर की रात नीरू पहाड़ी में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया था। चोरों ने एक होटल और दो गुमटियों के ताले तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज करने की मांग की है।


