Koderma News: ‘माय भारत’ के तत्वावधान में चंदवारा में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते चंदवारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी।

कोडरमा: ‘माय भारत’ कोडरमा के तत्वाधान में चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी चंदवारा पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर चंदवारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), पश्चिमी चंदवारा के मुखिया, संतोष कुशवाहा,जनसेवक कपिल देव यादव सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और उन्हें नमन करके की गई।
ग्राम सभा में दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

जयंती समारोह के मौके पर एक विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और मुखिया ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण जागरूक होकर इन योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें। युवाओं को ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जुड़ने की अपील की गयी ।

कार्यक्रम में ‘माई युवा भारत’ के स्वयंसेवक रोहित कुमार और श्रवण कुमार ने उपस्थित युवाओं को ‘माय भारत’ डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में विकास के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं और वे देश व समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनसेवकों और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों व युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More