Koderma News: PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा कार्य, झुमरी तिलैया में लगे शिविर से सैकड़ों को मिला लाभ

बीडीओ, सीओ एवं थाना से जुड़े कार्यों के समाधान के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करते स्थानीय नागरिक।

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी, कोडरमा जिला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को कोडरमा प्रखंड के झुमरी तिलैया में जनसेवा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के माध्यम से आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। बीडीओ, सीओ अथवा थाना से संबंधित किसी भी कार्य या समस्या के समाधान के लिए लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर कोडरमा के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉ. नरेश पंडित, डॉ. अभिजीत राय एवं डॉ. रूपेश कुमार द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में लोगों का ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांचा गया तथा जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा, “सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे शिविरों से आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलता है।” भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कोडरमा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।”

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश कुमार पंडित ने कहा, “स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस तरह का आयोजन आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी है, जहाँ एक ही जगह सभी तरह की सेवाओं का लाभ लोगों को सहजतापूर्वक मिल जाता है।”

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह ने कहा, “सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुँचकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान में सहयोग करने का कार्य कर रहे हैं।” पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने भी अपनी बात रखी। शिविर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल ने अध्यक्षता की, वहीं संचालन मंडल महामंत्री पप्पू भदानी ने किया। कार्यक्रम में खुशबू सोनकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में जिला मंत्री सुनीति सेठ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, कार्यालय मंत्री हरि पंडित, राजकिशोर प्रसाद, सुनील बड़गावे, बैजनाथ यादव, करमा मंडल अध्यक्ष सुनील पंडित, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, राजकिशोर प्रसाद, सबिता देवी, चंद्रशेखर जोशी, विशाल भदानी, अविनाश चंद्रवंशी, महादेव दास, संजय शर्मा, अंकित भदानी, लक्ष्मी बर्नवाल, अरविंद वर्णवाल, राहुल कपसीमे, अर्जुन सिंह, ज्योति पहाड़ी, ओम प्रकाश दास, ऋषभ सुरेलिया, शंकर मोदी, परमेश्वर विश्वकर्मा, सरिता देवी आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More