Koderma News: सीपीएस असनाबाद में आयोजित अस्मिता वुशू लीग में 200 बालिका खिलाड़ियों का हुनर

कोडरमा: चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल, असनाबाद में अस्मिता वुशू लीग का आयोजन किया गया, जिसमें कोडरमा जिला के विभिन्न विद्यालयों से 200 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को वुशू खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने फीता काटकर किया।
वहीं, उद्घाटनकर्ता सीपीएस स्कूल के ट्रस्टी अध्यक्ष ताहिर हुसैन ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सीपीएस स्कूल के निदेशक तौफीक हुसैन, कबड्डी एवं पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा, विजय कुमार साहू, सीपीएस स्कूल की प्राचार्या हिना कौसर, एसोसिएशन के सहसचिव, समाजसेवी सद्दाम अंसारी एवं सरफराज आलम के साथ दीप प्रज्वलित कर खेल का आरंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शक्ति डांस एकेडमी की निदेशक रितु सिंह के द्वारा शानदार प्रस्तुति व एसोसिएशन के द्वारा पुष्पगुच्छ, शॉल और प्रतीक चिह्न देकर किया गया। वहीं, संचालन चंदन दास ने किया।
इसके अलावा ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, डंडाडीह के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार चंद्रवंशी, यूनिक पब्लिक स्कूल, तरवन के प्रधानाचार्य अरविंद, अजीत यादव, डीएवी आल्हो के प्रधानाचार्य राजकुमार, टीएसएम नईटांड़ की प्रधानाचार्या कल्पना कुमारी एवं मुकेश तिवारी इस प्रतियोगिता में मौके पर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कोडरमा जिला वुशू संघ के पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, सचिव अमरदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सागर गुप्ता तथा तकनीकी टीम में साजिद अंसारी, युवराज कुमार सिंह, सुमित कुमार, कृष कुमार, रामू कुमार, राजकुमार एवं राहुल राज शामिल रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल, असनाबाद ने प्रथम स्थान, डीएवी स्कूल, आल्हो ने द्वितीय स्थान, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, डंडाडीह तथा टीएसएम एजुकेशन अकादमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालयों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलता है।


