Koderma News: चंदवारा की पंचायतों में महिलाओं के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

चंदवारा में महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देते डालसा सचिव गौतम कुमार।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में चंदवारा प्रखंड के बिरसोडीह पंचायत भवन, भोन्डो पंचायत भवन एवं पथलगड्डा गांव में लैंगिक समानता, दहेज प्रथा एवं महिलाओ के अधिकारों से सम्बंधित कानूनी प्रावधानों पर आधिरित विशेष महिलाओ से सम्बंधित एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओ को उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इस शिविर के माध्यम से महिलाओ को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि महिलाओ को उनके लैंगिक समानता के साथ साथ उनके लिए प्रदत्त कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाये जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान एल ए डी सी एस के अधिवकता राजेंद्र मंडल ने महिलाओ के लिए आवश्यक कानूनी प्रावधानों से सम्बंधित विधिक जागरूकता एवं महिलाओ के लिए चलाये जा रहे योजनाओ से सम्बंधित जानकारी दी और बताया कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम, डायन प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह, बाल तस्करी, घरेलू हिंसा अधिनियम सहित अन्य कानूनों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। लोगो के बीच कई पम्पलेट भी वितरित किए गए । मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, चंदवारा प्रखण्ड के सचिन कुमार, मो शौकत, तर्केश्वर् कुमार यादव,सत्यम कुमार, राजू यादव, देवलाल साव, साबिता देवी, नुनिया देवी, फुलमती देवी, पीएलवी सोनू कुमार, सन्नी कुमार, बंटी कुमार रजक सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More