कोडरमा: रोटरी क्लब ने डॉ संगीता प्रसाद को किया सम्मानित

सैकड़ो मरीजों को आधुनिक मशीनों से इलाज कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाता है। मरीज के प्रति तन- मन से समर्पित भावना से अपना कार्य करती हैं।
कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा बुधवार को रोटरी आई हॉस्पिटल की प्रसिद्ध डॉ संगीता प्रसाद को बुके और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर 24- 25 सत्र के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि डॉ संगीता प्रसाद के द्वारा प्रतिदिन अस्पताल में सैकड़ो मरीजों को आधुनिक मशीनों से इलाज कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाता है। मरीज के प्रति तन- मन से समर्पित भावना से अपना कार्य करती हैं।
हम सभी आज डॉक्टर डे पर उनको सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर रोटरी सत्र 24- 25 के सचिव प्रवीण मोदी, आई हॉस्पिटल के निदेशक सुरेश जैन, रोटरी बाल विद्यालय के निदेशक महेश दारूका, रोटरी जोन 8 की असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा, पब्लिक रिलेशन के निदेशक सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन मौजूद थे।


