Koderma News: कुआं से युवक का शव बरामद, 5 दिन से था लापता 

मुन्ना कुमार साव की चाची कुआं के पास गई थी, इसी दौरान घर से लगभग 500 फीट की दूरी पर एक कुआं मे देखी कि कुछ तैर रहा है. हो हल्ला के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला तब पहचान हुई कि मुन्ना साव का शव है.

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र के नईटांड़ से 5 दिन से लापता युवक का शव नईटांड़ के एक कुआं से देर शाम को बरामद किया गया. शव की पहचान मुन्ना कुमार साव (उम्र-23, वर्ष-पिता राजकुमार साव, ग्राम-नईटांड़, थाना-जयनगर) के रूप मे हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार साव की चाची कुआं के पास गई थी, इसी दौरान घर से लगभग 500 फीट की दूरी पर एक कुआं मे देखी कि कुछ तैर रहा है. हो हल्ला के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला तब पहचान हुई कि मुन्ना साव का शव है. सोमवार को पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. ज्ञात हो कि मुन्ना साव 11 दिसंबर से ही लापता था, जिसे लेकर मुन्ना की मां चमेली देवी, पति राजकुमार साव ने 11 दिसंबर को जयनगर थाना में अपने पुत्र मुन्ना साव की गुमशुदा को लेकर सन्हा भी दर्ज कराया था.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More