Koderma news: SDO के साथ मदनगुंडी टोल प्लाजा संघर्ष समिति की वार्ता विफल, जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

लोगों ने बताया कि संघर्ष समिति की सभी मांगें जायज है व स्थानीयता के आधार पर लोगों की मांगे माननी होगी। जब तक इन सभी मांगो पर आवश्यक विचार नही किया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

कोडरमा: चंदवारा में मदनगुंडी टोल प्लाजा संघर्ष समिति द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चौथे दिन अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में टोल प्लाजा के मुद्दे को लेकर वार्ता की गई, हालांकि वार्ता विफल रहा। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, अंचल अधिकारी अशोक कुमार भारती, थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार, प्रमुख मंजू देवी मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

बताते चले कि मदनगुण्डी टोल प्लाजा संघर्ष समिति द्वारा 6 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन किया गया है। गुरुवार को एसडीओ रिया सिंह के साथ प्रखंड सभागार में प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय माल वाहनों में छूट,स्कूल बस तथा कोडरमा एव बरही अनुमंडल के निजी चार पहिया वाहन में छूट एवं स्थानीय लोगों को टोल प्लाजा में नौकरी देने की मांग की बात रखे। लगभग 2 घंटे के वार्ता के बाद भी वार्ता सफल नही हो सका जिसके बाद सभी पुनः टोल प्लाजा धरना स्थल पहुंच गए। सभी ने आंदोलन को धारदार बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिया। 

लोगों ने बताया कि संघर्ष समिति की सभी मांगें जायज है व स्थानीयता के आधार पर लोगों की मांगे माननी होगी। जब तक इन सभी मांगो पर आवश्यक विचार नही किया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वही इस बाबत एसडीओ रिया सिंह ने बताया कि संवेदक इंद्रदीप कंशट्रक्शन प्रा लि एजेंसी को दो दिनों का समय दिया गया है कि सरकार व एनएचआई के गाइडलाइंस में किन-किन बिंदुओं पर छूट दिया जा सकता है इसकी जानकारी हासिल कर बताया जाये। फिलहाल समझौता की कोई बातें नहीं बनी। उम्मीद है शीघ्र ही निष्कर्ष निकल जाएगा। 60 किलो मीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा के निर्माण पर उन्होंने बताया कि बागी टांड़ में फॉरेस्ट एरिया रहने के चलते से वहां पर टोल निर्माण नहीं किया जा सकता था इसलिए मदनगुंडी में पर्याप्त जमीन व सरकारी जमीन होने के चलते यहां पर टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया है। 

इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक रुद्र राज सिंह ने बताया कि कमर्शियल वाहन जो प्रतिदिन उरवां  से तिलैया की ओर जाने वाले पानी टंकी वाहनों को 360 रुपए के पास कटवाने होगे, स्कूल वाहन को 2500 रुपये प्रति माह का पास लिया जाएगा। साथ मदनगुंडी चंदवारा, उरवां, पत्थलगड़ा के कामर्शियल वाहनों में छूट देने संबंधी कंपनी से बात की जाएगी तब जाकर स्थिती स्पष्ट होगा। 

मौके पर संयोजक जिला परिषद सदस्य महादेव राम, संचालक अरविंद यादव, कृष्ण यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, लीलावती देवी, सुरेंद्र भाई मोदी, धीरज कुमार, वीरेंद्र पासवान, अज्जू सिंह, अशोक सिंह, राम प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद थे

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More