Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कोडरमा: स्पेलिंग बी एक प्रतियोगिता है जिसमें प्रतिभागियों से अंग्रेज़ी शब्दों की वर्तनी पूछी जाती है. यह प्रतियोगिता आम तौर पर बच्चों के लिए ही आयोजित की जाती है. स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में, जिसकी वर्तनी सही होती है, वह प्रतियोगिता में आगे बढ़ता है। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक के चार बच्चों ने बाजी मारी। इन बच्चों में नव्या पहाड़ी ,अविका चावला अश्वी राणा ,अनिकेश कपसिमे के नाम शामिल हैं।
सभी विजेता छात्रों को विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने चॉकलेट एवं प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया तथा स्वयं पूरी प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रह कर उनकी हौसला अफज़ाई भी की


