Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सौमित्र शुक्ला, आईएफएस, जिला वन पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भावना सिंह शामिल हुईं. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सौमित्र शुक्ला, विशिष्ट अतिथि भावना सिंह, निदेशक राजेंद्र शर्मा, निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार आदि अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं गणेश पूजन के साथ हुई.
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 1200 से ज्यादा छात्र अपने अभिवावकों के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया. स्वागत संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि रोशनी का यह आनंदमय त्योहार अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करता है. यह त्यौहार न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है बल्कि एकता और करुणा के मूल्यों को भी मजबूत करता है.
विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह उत्सव का अवसर हम सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सद्भाव लाए, एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा दें जहां हम एक-दूसरे का उत्थान करें. उन्होंने इस खास उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय के स्थापना काल से चली आ रही दशकों से इस परंपरा को कायम रखने के लिए विद्यालय परिवार प्रतिबद्ध है और ऐसे उत्सवों से छात्रों में विकाश, रचनात्मकता और अन्वेषण के साथ साथ अपनी परंपरा को जीवित रखने में मददगार साबित होती है.

इस अवसर पर छात्रों के लिए अंतर हाउस रंगोली प्रतियोगिता और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस भाभा, आइंस्टीन, न्यूटन और रमन हाउस के प्रतिभागी शामिल हुए. रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भाभा हाउस प्रथम और रमन हाउस द्वितीय स्थान पर रहे. सीनियर वर्ग में रमन हाउस प्रथम एवं आइंस्टीन हाउस द्वितीय स्थान पर रहे. मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में आइंस्टीन हाउस प्रथम स्थान पर रहे एवं भाभा हाउस द्वितीय स्थान पर रहे. वहीं माताओं के लिए आयोजित पूजा थाल बनाने की प्रतियोगिता में माताओं के द्वारा शानदार एवं खुबशुरत थाल का निर्माण किया गया.
इस प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, निधी पचीसीआ, ऋचा भोजनवाला के थाल इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ थाल चुने गए. वहीं कक्षा प्रथम से पांचवी तक के छात्रों के घरोंदा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे छात्रों ने शानदार घरोंदों का निर्माण किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के संयोजक संयोजक उत्तम कुमार लाहा, राणा तेजस्वी, तनुश्री सरकार एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा. कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक कृष्णा कांत मिश्रा ने किया.


