Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जरूरतमंदों के बीच किया गया गर्म कपड़े का वितरण

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सामाजिक सेवा कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा और प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में निदेशिका संगीता शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेवा और करुणा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हमारा नैतिक दायित्व है। वहीं प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने भी अपने संबोधन में इस तरह के कार्यों को छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

इस कार्यक्रम में जरुरतमंदो को कंबल, स्वेटर, जैकेट आदि गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर छात्रों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई और इस कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More