Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में संस्कृत दिवस समारोह के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

Koderma News

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में रचना सागर, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित संस्कृत दिवस समारोह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। वहीं, संस्कृत शिक्षकों को प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर उनके योगदान की सराहना की गई। संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से श्लोक पाठ, लेखन, चित्रांकन, ज्ञान-वृक्ष, श्लोक फ्रेम और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रथम श्रेणी में श्लोक पाठ में विशाल कुमार प्रथम, कुनाल कुमार द्वितीय और आभाष कुमार तृतीय रहे। लेखन प्रतियोगिता में विशाल कुमार यादव ने पहला, सौम्या कुमारी ने दूसरा और श्रेया भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रांकन में कुमारी संजना प्रथम, आयशा कुमारी द्वितीय और अद्रिजा बिस्वास तृतीय रहीं। ज्ञान-वृक्ष में देवांश कुमार प्रथम, सुषांत कुमार सिंह द्वितीय और शिवम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं द्वितीय श्रेणी में श्लोक पाठ में आद्या शर्मा प्रथम, अनामिका पांडेय द्वितीय और सौम्या भदानी तृतीय रहीं।
लेखन में सन्ना परवीन प्रथम, सिफ्फा नाज द्वितीय और अनारवी कुमारी तृतीय रहीं। चित्रांकन में संतोषी कुमारी प्रथम, पीयूष कुमार द्वितीय और अनामिका पांडेय तृतीय रहीं। श्लोक फ्रेम में सुहानी कुमारी प्रथम, अंशु कुमारी द्वितीय और श्रेयांश कुमार साहा तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में शिवम कुमार ने प्रथम, प्रत्युषा शर्मा ने द्वितीय और संगम कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक कुरेश शर्मा, संजय कुमार और सुनील पाठक को भी प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More