Koderma news: कोडरमा को मिली नई ट्रेन की सौगात, यात्री कर सकेंगे राजगीर तक परिचालन 

धनबाद रेल मंडल के कोडरमा से झरी तक कुल 17 किलोमीटर रेलवे लाइन ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। झारखंड बिहार के इस रूट में राजगीर और पटना बख्तियारपुर के रास्ते ट्रेन का परिचालन शुरू होगा

कोडरमा: कोडरमा गझंडी के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, नए साल में झारखंड और बिहार के लोगों के लिए कन्वर्टर भी कम होगी, तथा कोडरमा से राजगीर तक 13 जनवरी से सप्ताह में सातों दिन इस ट्रेन का परिचालन होगा। रेलवे ने इसके लिए 11 जनवरी से ट्रेन में आरक्षण की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ट्रेन संख्या 03321 और 03322 प्रतिदिन चलेगी और इसका ठहराव कोडरमा गझंडी, गुरुपा, पहाड़पुर, तिलैया नवादा, नाटेश्वर रुकते हुए राजगीर पहुंचेगी।

उक्त ट्रेन में एसी चेयर कार की एक बोगी 65 यात्रियों के लिए तथा ए.सी. 3 की एक कोच 35 यात्रियों के लिए होगी। कोडरमा से राजगीर तक के लिए चेयर कार में 550 रुपए प्रति यात्री तथा एसी3 में प्रति यात्री 770 रुपए किराया लगेगा तथा 19 जेनरल कोच होंगे। कोडरमा से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे खुलेगी और 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसी तरह डाउन में उक्त ट्रेन राजगीर से 10:55 पर खुलेगी और 14:15 पर कोडरमा पहुंचेगी।

इस रेल खंड में सुरंग, पहाड़, घने जंगल के रास्ते सफर बेहद दिलचस्प होगा और ट्रेन इन्हीं रास्तों से गुजरेगी। धनबाद रेल मंडल के कोडरमा से झरी तक कुल 17 किलोमीटर रेलवे लाइन ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। झारखंड बिहार के इस रूट में राजगीर और पटना बख्तियारपुर के रास्ते ट्रेन का परिचालन शुरू होगा तथा कोडरमा से रांची जाना भी आसान हो जाएगा। नालंदा से पूरा नवादा, गया के लोगों के लिए यह रेलमार्ग वरदान साबित होगा साथ ही कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग के यात्रियों के लिए पर्यटन स्थल राजगीर, नालंदा, पावापुरी, कोलकाता आदि रेल खंड से सीधे जुड़ जाएगा

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More