Koderma news: केन्द्रीय मंत्री ने आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर किया विनयांजलि संदेश अर्पित

कोडरमा: जैन धर्म के सर्वोच्च गुरु आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपनी विनयांजलि संदेश अर्पित करते हुए कहा किआचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण राष्ट्रीय कल्याण में लगाया उनकी समाधि दिवस पर आज उनके आदर्शों को पालन करना अपने जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है आचार्य देशवासियों के हृदय और मन मस्तिष्क में सदैव जीवित है उन्होंने हमेशा भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए कार्य किया हस्तकरघा उद्योग, आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा, हिंदी को प्राथमिकता  देने, बालिकाओं की शिक्षा, गाय की रक्षा के लिए गौशाला की स्थापना आदि जनहित राष्ट्रहित के कार्य किए आचार्य गुरुवर जन जन के सभी धर्म के आराध्य थे सभी धर्म संप्रदाय के लोग उनके प्रति समर्पित थे देश के उत्थान के लिए उनके दिए गए योगदान को याद करके उनके बनाए रास्ते पर चलकर ही हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं ऐसे युग पुरुष पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का अलख जगानेवाले महामुनि आचार्य विद्यासागर को मेरा  शत-शत नमन है। 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More