Koderma news: ग्रामीणों से झड़प में बाल बाल बचे सीओ, ड्राइवर घायल, एक ट्रैक्टर जप्त

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह बालू घाट में बालू खनन पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बड़ी घटना होते होते रह गई. छापेमारी अभियान में पहुंचे सतगावां सीओ केशव प्रसाद चौधरी व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गया, जब सीओ अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वह पहुंचे थे.
इस झड़प में हालांकि वे बाल-बाल बच गए, लेकिन इसमें सीओ के ड्राइवर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मामला सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह बालू घाट का है जहां नदी में चल रहे अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ सीओ कार्रवाई करने पहुंचे थे. बिना पुलिस सुरक्षा के पहुंचे सीओ को बालू माफियाओं ने घेर लिया और उनके चालक के साथ मारपीट कर दिया. सीओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीओ को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया. वहीं बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी. वहीं अन्य ट्रैक्टर भागने में सफल रहा. समाचार लिखे जाने तक सीओ की ओर से स्थानीय थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है


