Koderma news: लंदन से आई विदेशी मेहमान ने पहली बार खेली होली, बोलीं ऐसा त्योहार पहले कभी नहीं देखा

कोडरमा: रंगों का त्योहार होली इस बार कोडरमा में खास बन गया, जब लंदन से आई विदेशी मेहमान इशवाक ने पहली बार भारत में होली का रंग-गुलाल अपने ऊपर चढ़ाया। हर गली, हर मोहल्ले में खुशियों की बौछार हो रही थी, और इस उत्सव में इशवाक भी पूरी तरह रंग गईं।

सोमालिया मूल की इशवाक, जो फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं, अपनी दोस्त  सिमरन कौर  के बुलावे पर होली मनाने झुमरी तिलैया पहुंचीं। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा रंगों से भरा, उमंग और उल्लास से सराबोर त्योहार नहीं देखा था।

सिमरन कौर और इशवाक की दोस्ती 2023 में दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में हुई थी। तब से दोनों लगातार संपर्क में थीं, और जब इशवाक ने भारत में होली मनाने की इच्छा जाहिर की, तो सिमरन ने उन्हें कोडरमा आने का न्योता दे दिया।

बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ रंग-गुलाल उड़ाया और इस अनोखे त्योहार का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे खास अनुभव है! यहां का प्यार, अपनापन और त्योहार मनाने का तरीका अविश्वसनीय है।

“होली के रंगों के साथ-साथ इशवाक ने पुआ, पकौड़ी, चाट और दही बड़े का भी जमकर लुत्फ उठाया।”

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More