Koderma News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

पावर हाउस के समीप बच्चा खेल रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया.
कोडरमा: जिले के जयनगर पावर हाउस के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान आदित्य कुमार उम्र 7 वर्ष, पिता-महेश साव चुटियारो निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वह पावर हाउस के समीप खेल रहा था.
इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलने के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों का रोकर बुरा हाल है.


