Koderma News: राजद ने डोमचांच क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान, मिल रहा जनसमर्थन

जनसम्पर्क में प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव की धर्मपत्नी लालती देवी,बेटा नीतीश यादव, बेटी आयुषी ने दर्जनों गांवों में बड़े बुजुर्गों और महिलाओं से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए सुभाष प्रसाद यादव ने सब कुछ न्योछावर कर दिया. 

कोडरमा: राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में शनिवार को डोमचांच प्रखण्ड के विभिन्न ग्रामीण इलाको में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. जनसम्पर्क अभियान का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव,जिप सदस्य शांति प्रिया ने किया. जनसम्पर्क में प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव की धर्मपत्नी लालती देवी,बेटा नीतीश यादव, बेटी आयुषी ने दर्जनों गांवों में बड़े बुजुर्गों और महिलाओं से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए सुभाष प्रसाद यादव ने सब कुछ न्योछावर कर दिया. 

कोडरमा के जनता मालिकों के लिए वे बहुत करना चाहते हैं, लेकिन कोडरमा में गरीबों की सेवा करने वालों को साज़िश रचकर जेल भेज दिया गया. जनता की अदालत से बड़ा कोई अदालत नही होती. जनता जेल के बदले वोट देकर अपना निर्णय सुनाएगी. उन्होंने कहा कि जनता के बीच हमेशा सेवा जारी रहेगी. कोडरमा की जनता का प्यार दुलार का हमेशा ऋणी रहेंगे. मौके पर महेंद्र यादव,सीता देवी,दिनेश यादव,मो असलम,जुम्मन मियां, प्रदीप यादव,मनोज रजक,संजय पासवान, राजू यादव, जुम्मन अंसारी, शंकर यादव,मंसूर अंसारी, सुरेंद्र यादव,उद्दीन मियां, कादिर हाफिज,गुलाम रसूल आदि मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More