Koderma News: स्वीप के तहत दो मतदाता जागरूकता रथ को किया गया रवाना 

झारखंड विधानसभा आम चुनाव के निमित 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को मतदान हैं. यह जागरूकता रथ 19 कोडरम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों में रोस्टर अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा. 

कोडरमा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से दो मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होने बताया कि झारखंड विधानसभा आम चुनाव के निमित 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को मतदान हैं. यह जागरूकता रथ 19 कोडरम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों में रोस्टर अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा. 

जिला अंतर्गत मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिये प्रेरित करने के लिए स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More