Koderma News: ग्रीष्मकाल में कोडरमा के रास्ते 7 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी ट्रेन

कोडरमा: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुगम आवागमन हेतु रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन का निर्णय लिया गया है जिसके तहत कोडरमा के रास्ते भी एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ सरस्वती चंद ने बताया कि यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं।

गाड़ी संख्या 01145/01146 सीएसएमटी-आसनसोल-सीएसएमटी स्पेशल (धनबाद- कोडरमा- गया- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी- जबलपुर- इटारसी- भुसावल के रास्ते) गाड़ी संख्या 01145 सीएसएमटी- आसनसोल स्पेशल 07 अप्रैल से 23 जून तक सीएसएमटी, मुंबई से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे खुलकर तीसरे दिन 02.50 बजे आसनसोल पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 01146 आसनसोल-सीएसएमटी स्पेशल 09 अप्रैल से 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को आसनसोल से 21.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी, मुंबई पहुंचेगी।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More