Koderma News: 6 लोगों की हत्या के आरोपी को अदालत ने सुनायी फांसी की सजा

अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाया, साथ ही इस मामले को अति गंभीर, अति क्रूर एवं दुर्लभतम हत्या की श्रेणी में मानते हुए फांसी की सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया.

कोडरमा: अपने ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने मंगलवार को  आरोपी गाँगो दास 30 वर्ष, पिता स्वर्गीय छोटन दास, मसमोहना, नवलशाही, जिला -, कोडरमा निवासी को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई, साथ ही ₹10000 जुर्माना लगाया. 

मामला वर्ष 26-11-2019 का है. इसे लेकर नवलशाही थाना में मदन दास, पिता- मनु दास मसमोहना, थाना- नवलशाही, जिला- कोडरमा निवासी ने मामला दर्ज कराया था. अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने किया. इस दौरान सभी 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया. कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए पीपी एंजेलिना वारला  एवं एपीपी मनोज मौर्य ने न्यायालय से अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से डिप्टी चीफ एलएडीसी किरण कुमारी ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया. अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाया, साथ ही इस मामले को अति गंभीर, अति क्रूर एवं दुर्लभतम हत्या की श्रेणी में मानते हुए फांसी की सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया.  

क्या है मामला

इस मामले को लेकर मदन दास ने थाना में मामला दर्ज कराया था. थाना को दिए आवेदन में मदन दास ने कहा था कि 26- 11- 2019 की रात्रि करीब वह खाना खाकर सो गया था. रात्रि करीब 9:45 बजे मेरा पड़ोसी गाँगो दास शराब के नशे में धुत होकर हाथ में बड़ा सा चाकू और रड लेकर आया और पत्नी शीला देवी से झगड़ा कर रहा था और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को चाकू और रड से मार दिया. वहीं, अपनी पुत्री राधिका कुमारी 4 वर्ष एवं पुत्र पीयूष कुमार 2 वर्ष को भी चाकू और रड से मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही राधिका कुमारी एवं पीयूष कुमार की मौत हो गई.

हल्ला सुनकर जब उसकी मां मसोमात शांति देवी बचाने आई तो उसे भी रड व चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं अपने भतीजी चांदनी कुमारी व नीतिका कुमारी को भी थगागो दास ने रड एवं चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हल्ला सुनकर जब आप-पास के लोग वहां जुटे तो वह एक रूम में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और खुलवाने का प्रयास करने पर लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा. तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां गाँगो दास की पत्नी शीला देवी एवं उसके गर्भ में में पल रहा 7 माह का बच्चा, मां, मसोमात शांति देवी, एवं भतीजी नीतिका कुमारी 7 वर्ष की मौत सदर अस्पताल में हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल चांदनी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More