Koderma news: ओपेन ट्रायल में होली चाइल्ड के 5 बच्चे चयनित
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: जिला कबड्डी एसोसिएशन के तहत होने वाले जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ओपन ट्रायल में झुमरी तिलैया के बिशुनपुर रोड स्थित हॉली चाइल्ड स्कूल के पांच बच्चों का चयन किया गया। बालिका ग्रुप में कक्षा 8 की राजनंदनी, पूजा कुमारी कक्षा 7 की मोंटी कुमारी और अंशु कुमारी का चयन किया गया वहीं बालक वर्ग के लिए कक्षा 8 के छोटू पांडे का चयन किया गया।
मंगलवार को चयनित सभी बच्चों को हॉली चाइल्ड स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका ओझा ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उन्हें स्कूल परिवार की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के निदेशक नवनीत ओझा (बंटी) ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा की आने वाले दिनों में खेल के अलग-अलग वर्गों में स्कूल के बच्चे भाग लेंगे। मौके पर स्कूल के पीटीआई प्रदीप कुमार, शिक्षक शौर्य चौधरी, गोपाल पांडे, संदीप कुमार, अफजल हुसैन, शिक्षिका सीमा सिंह, साध्वी पांडे, प्रीति सिंह, हुज़ैफ़ा, काजल सिन्हा, प्रीति कुमारी, पायल सिंह, रिमझिम, नीतू,असगरी खातून आदि मौजूद थी


