Koderma News: मतदानकर्मियों को मतगणना कार्य का दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना कर्मियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि सभी मतगणना कर्मी ठीक से प्रशिक्षण लें ताकि त्रुटिरहित मतगणना का परिणाम समय पर घोषित किया जा सके.

कोडरमा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार 19 कोडरमा विधान सभा के लिए डाले गए मतों के मतगणना हेतु वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह उप विकास आयुक्त ऋतुराज एवं रिटर्निंग पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में मतगणना हेतु प्रतिनियुक्त मतगणना सुपरवाइजरों, मतगणना सहायकों एवं माइक्रो आब्जर्वरों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण बागीटांड़ स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में संपन्न हुआ. 

मतगणना कर्मियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि सभी मतगणना कर्मी ठीक से प्रशिक्षण लें ताकि त्रुटिरहित मतगणना का परिणाम समय पर घोषित किया जा सके. मास्टर ट्रेनर अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया, नरेश यादव, उमेश सिन्हा, सत्यजीत हिमवान, रविकांत रवि, अरुण मिश्र, दिलीप बर्नवाल, संजय सुमन, राजेश्वर पाण्डेय, अजीत आजाद, चंद्रशेखर सिंह द्वारा सभी प्रतिनियुक्त मतगणना पदाधिकारी व कर्मियों को मतगणना से जुड़े तथ्यों को विस्तार से बताया गया. आज का प्रशिक्षण सहायक प्रशिक्षण पदाधिकारी सन्नी दयाल शर्मा एवं व्यवस्था प्रभारी प्रेम मेहता की देखरेख में संपन्न हुआ.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More