Koderma News: झुमरी तिलैया में धनतेरस की खरीदी को लेकर उमड़ी भीड़

झुमरी तिलैया मेँ धनतेरस की खरीदी को लेकर मानों भीड़ सडकों पर उमड़ पड़ी है. हर आम व खास कोई चांदी के सिक्के तो कोई सोने के आभूषण खरीद रहा है. आज यहां 1350 रुपए में पुराने चांदी के सिक्के बिके.
कोडरमा: दीपावली का आगाज और धनतेरस की धूम….. जी हां कोडरमा जिले के विश्व विख्यात शहर झुमरी तिलैया मेँ धनतेरस की खरीदी को लेकर मानों भीड़ सडकों पर उमड़ पड़ी है. हर आम व खास कोई चांदी के सिक्के तो कोई सोने के आभूषण खरीद रहा है. आज यहां 1350 रुपए में पुराने चांदी के सिक्के बिके. आभूषण की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही. बाजार में झाडू बीर्तन एलेक्ट्रॉनिकस के सामान भी खूब बिके.
पूजा सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी. झंडा चौक स्टेशन रोड समेत सभी जगह भीड़ लगी रही. श्री गणेश जी, माता लछमी की मुर्ति खरीदने वाले काफी दिखे. फल मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली. चारों तरफ आस्था का माहौल और रोशनी की चकाचौंध से वातावरण खूबसूरती बिखेरता दिखा. लोगबाग उमंग उत्साह से लवरेज दिखे.


