कोडरमा: कभी भी गिर सकता है मिट्टी का घर, आवास के लिए लगाई गुहार

कोडरमा: जिले के सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत के अंतर्गत पचमौह में अबुआ आवास योजना नहीं मिलने को लेकर महिला परेशान है। बताया जाता है कि पचमौह निवासी प्रमीला देवी पति अशोक मिस्त्री आज तक सरकार के द्वारा आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। पिछले दस सालों से आवास योजना के लिए प्रखंड मुख्यालय व पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रही हैं।
फिर भी इन्हें आज तक आश्वासन ही मिला है, आवास नहीं। ग्रामीण संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोनी देवी, गीता देवी, संगीता देवी, रीना देवी, राधा देवी आदि ने बताया कि इनका आवास मिट्टी का खपरैल घर है जो जर्जर स्थिति में है कभी भी गिर सकता है। अगर घर गिरा तो बड़ी घटना हो सकती है। सतगावां में योग्य व्यक्ति को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई बार बीडीओ, मुखिया के पास आवास योजना की मांग की पर नहीं मिला।


