झारखंड के छात्रों को लेकर कोटा से पहली ट्रेन हटिया पहुंची, त्रिवेंद्रम से भी खुली एक ट्रेन, दो और ट्रेनें रात में खुलेंगी

रांची : कोटा में पढने वाले झारखंड के छात्रों के एक समूह को लेकर एक ट्रेन आज देर शाम हटिया स्टेशन पहुंची. ये बच्चे विभिन्न जिलों के हैं, जिन्हें प्रशासन उन्हें घर तक पहुंचा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि कोटा से बच्चों का पहला जत्था विधिवत हटिया स्टेशन पहुंचा चुका है. लाॅकडाउन के कारण बच्चों ने बहुत कष्ट सहे हैं. बच्चों वापस आ रहे हैं, सह सुखद अनुभव है.
https://t.co/WIlAuvXvjm pic.twitter.com/vl8ckaltkD
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) May 2, 2020
मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को शुभकामना देते हुए उन्हें होम क्वरंटाइन का पालन करने की सलाह दी है.
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक अन्य ट्वीट में बताया है कि झारखंडियों को वापस लाने के लिए त्रिवेंद्रम से एक ट्रेन खुल चुकी है और दूसरी अब से कुछ देर में कोझिकोड, केरल से खुलेगी. वहीं, कोटा से छात्रों का दूसरा जत्था ले एक ट्रेन देर रात धनबाद जोन के लिए खुलेगी. उन्होंने कहा कि हर झारखंडी की सकुशल वापसी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.


