झारखंड को कलंकित होने से बचाए हेमंत सरकार: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गणित कांग्रेस के पक्ष में बिल्कुल नहीं है। सिर्फ 16 सदस्यों वाली पार्टी आखिर कहां से 27 वोट लाएगी यह जानते और समझते हुए भी कांग्रेस जबरदस्ती एक थैली साह की खोज कर रही है, वह भी झारखंड से बाहर के ताकि राज्यसभा चुनाव में फिर से झारखंड बदनाम और कलंकित हो।

उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग कांग्रेस करना चाहती है। जब बिहार में कांग्रेस के 26 सीटों पर रहने के बावजूद वहां प्रत्याशी नहीं दे पा रही है, तो फिर झारखंड में कांग्रेस क्यों गंदा खेल खेलने का मन बना रही है।

बर्णवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के दबाव में आकर कोई ऐसा खेल ना करें, जिससे झारखंड बदनाम हो। उन्होंने कहा कि तोड़-मोड़ और खरीद-बिक्री का काम जो कांग्रेस करने जा रही है, उसे बंद कराइए। इसी में राज्य की भलाई है।

प्रदेश प्रवक्ता ने हेमंत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव की दूसरी सीट जब भाजपा के गणित में है, तब मुख्यमंत्री लगातार पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर ढुल्लू महतो को गिरफ्तारी का भय दिखाकर राज्यसभा चुनाव को क्यों प्रभावित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दीपक प्रकाश का जीतना तय है ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More