झारखंड: नेतरहाट आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

लातेहार: झारखंड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय में सेशन 2021-22 के लिए छठवीं कक्षा मे दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए नेतरहाट आवासीय विद्यालय की ऑफिशल पोर्टल netrahatvidylaya.com पर लॉग इन कर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन भर सकते हैं. नेतरहाट विद्यालय समिति द्वारा आवेदन की तिथि 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक की होगी.

जिला स्तर पर होगी प्रवेश परीक्षा

छात्रों के चयन के लिए नेतरहाट विद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और विषयनिष्ठ दोनों प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे. अगर विषय की बात करें तो मानसिक योग्यता, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान में से 20-20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे.

प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने की योग्यता

झारखंड के मूल निवासी ही इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यार्थी की उम्र 1 अगस्त 2021 तक 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यार्थी झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवी पास होना चाहिए.

20 नवंबर के बाद डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

अभ्यार्थी 24 नवंबर के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर को नेतरहाट आवासीय विद्यालय के परीक्षा प्रमंडल के अनुसार बनाए गए केंद्रों में ली जाएगी. एडमिशन टेस्ट रिजल्ट के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा. एडमिशन प्रक्रिया जरूरी डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के बाद कंफर्म की जाएगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More