झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति का कुड़ुख ग्रंथ के विरोद्ध में बैठक

रांची: झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति की बैठक रविवार को रांची के धुर्वा में हुई। इस बैठक में कुड़ुख ग्रंथ में प्रकाशित सामग्री को आपत्तिजनक करार दिया गया। समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि एक समुदाय विशेष के धर्मगुरु आदिवासियों की पहचान व अस्तित्व को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। बैठक में तय किया गया कि प्रोफेसर प्रवीण उरांव, बंधन तिग्गा, डॉ. हरि उरांव, फादर अंगुस्टीन केरकेट्टा के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
समिति के संरक्षक करमपाल उरांव व जयमंत्री उरांव ने पुस्तक को लेकर अपनी आपत्ति व्यक्त की। इन्होने कहा कि कुड़ुख कोई ग्रंथ नहीं है। इससे आने वाली पीढ़ी अपनी मूल परंपरा, संस्कार एवं इतिहास को भूल जाएगी। इसलिए अपनी परंपरा और इतिहास को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इस बैठक में लोयरा उरांव, पूजा देवी, लाल मुनी देवी, मनसा उरांव, शांति भगत, कुमुदिनी लकड़ा, कावेरी उरांव, राजू उरांव, लथरू उरांव, तेंबू उरांव, बुटन महली, महादेव उरांव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।


