झारखंड : सीएम हेमंत ने केंद्र को पत्र लिख कर कहा, देवघर एम्स में स्थानीयों की हो नियुक्ति

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया को पत्र लिख कर कहा है कि देवघर में बन रहे एम्स में 75 स्थानीय लोगों को नौकरी दी जाए। उन्होंने पत्र में कहा है कि एम्स जैसे संस्थान खुलने से कई लाभ होंगे। स्वास्थ्य के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा का लाभ भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि यह समुदाय में रोजगार सृजन का भी साधन बनेगा। उन्होंने लिखा है कि झारखंड सरकार अपने लोगों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए झारखंड स्टेट इंपलयमेंट ऑुट लोकल कंडीडेट्स बिल 2021 लाया गया है जिसके तहत 30 हजार रुपये तक के मासिक वेतन तक की 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों को दी जानी है।

सीएम हेमंत ने लिखा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि देवघर एम्स के 90 प्रतिशत नियुक्त किए गए गार्ड झारखंड से बाहर के हैं। यह जनता के भलाई के अनुकूल नहीं है और अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि ये लोग बेहतर कर सकते हैं और देवघर क्षेत्र के विकास में भी योगदान दे सकते हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More