जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर जा रहे भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हमला

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर जा रहे एक भाजपा नेता पर जमशेदपुर में हमला हुआ है। घटना मंगलवार सुबह साढे सात बजे की है। अर्जुन मुंडा के घर जा रहे भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर बाइक सवार अपराधियों ने रॉड से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आयी हैं।

अपराधियों ने परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा सरकारी स्कूल के पास हमला किया। इस हमले में भाजपा नेता के बायें हाथ की हड्डी टूट गयी। भाजपा नेता राम सिंह मुंडा भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। हमले के बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

राम सिंह मुंडा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के शहर आने की सूचना पर वे अपने साथियों के साथ उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास पर जा रहे थे। उनके घर से कुछ ही दूरी पर दो अपराधी बाइक पर थे, एक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने गमछा से मुंह ढक रखा था। दोनों ने उन्हें हाथ देकर रोका और रुकने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। बायें हाथ पर भी रॉड से मारा गया। मौके पर से वे किसी तरह जान बचाकर भागे।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। हालांकि तबतक अपराधी फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों अपराधी नजर आ रहे हैं। अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More