भारत सेवाश्रम संघ के आवासीय विद्यालय में उत्साह से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

 रानीश्वर (दुमका) : दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत सेवाश्रम संघ, दुमका शाखा के पाथरा स्थित स्वामी प्रणवा नंद बिद्या मंदिर परिसर में काफी उत्साह के साथ 29वां विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसण्केएम विश्वविद्यालय के अध्यापक सुजीत कुमार सोरेन, विशिष्ठ अतिथि के रूप में अध्यापक ईश्वर मरांडी अध्यापिका सुमिता टुडू एवं बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी शिरकत की।

स्वामी नित्यव्रता नंद महाराज की अगुआई में दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों के चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। विद्यालय के छात्र सुरेश मुर्मू, अभिषेक टुडू, अम्बेडकर मरांडी ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुकेश मरांडी, सुमित मुर्मू, कमल किशोर मुर्मू ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकाश डाला। मंच संचालन अध्यापक अभिनंदन मुर्मू एवं हरेंद्र माझी ने किया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एवं उस दिवस के इस बार के थीम पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने आदिवासियों की भाषा, संस्कृति के विकास के साथ मातृभाषा में शिक्षा पर बल दिया। साथ ही यहां के आवासीय विद्यालय में अलचिकि लिपि में पढाई चालू रहने का सराहना की गयी। कार्यक्रम में अध्यापक सुकमोहन हेम्ब्रम, दीवु सोरेन, चंदन बेसरा, प्रशांत कुमार मुर्मू, सेमल मुर्मू, सगुन हांसदा, पनमोनी माझी, निर्मला मुर्मू, सुनीता सोरेन, संगीता बेसरा, परमिता दत्त, रंजीत राउत, जयदेव दे, अरिजीत प्रमाणिक, बोद बोदरा, चैतन कारोवा, स्नेहलता सोरेन, सेनापति सोरेन, कानाई पाल, ध्रुव सोरेन, ओराम सोरेन ने कार्यक्रम में बड़चड़
कर भाग लिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More