महानवमी पर भारत विकास परिषद में किया गया कन्या पूजन, उत्साह

दुमका : महानवमी व दुर्गा पूजा 2022 के अवसर पर भारत विकास परिषद, दुमका इकाई के तत्वावधान में दुधनी स्थित गौरी रेसिडेंसी के सभागार में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इसमें भारत विकास परिषद के द्वारा हरिजन टोला दुधनी से आयी बच्चियों का देवी मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन किया गया। करीब 25 से 30 बच्चियों को विधिवत पूजन एवं जलपान की व्यवस्था की गयी। इस दौरान बच्चों में इस तरह के कार्यक्रम के प्रति काफी उत्साह दिखा एवं उन्हें यह महसूस हुआ कि वास्तव में भारतीय संस्कृति में बच्चियों को देवियों का रूप माना जाता रहा है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर इस तरह के कन्या पूजन के कार्यक्रम का आयोजन शहर में कई जगह पूजा स्थानों पर किए जाने का रिवाज रहा है। कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद महिला सहभागिता के सदस्यों के माध्यम से किया गया, जिसमें महिला सहभागिता की संगीता सिन्हा, प्रीति भालोतिया, सोना शर्मा, पूजा मोदी, बबीता मोहनका, आंचल मोदी, सोनम आबू वाला, नीलम भालोतिया एवं भारत विकास परिषद के सचिव मधुर कुमार सिंह, भारत विकास परिषद सेवा प्रभाग प्रमुख डॉक्टर मुकेश, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप गुप्ता एवं ग्रामीण नारायण हरि, संतोष हरि, सुमन हरि, संगीता हरिजन, बिजली हरिजन, बच्चियांें में पंछी कुमारी, देविका कुमारी, बिंदु कुमारी, महिमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, दीपिका कुमारी, पूजा कुमारी, रानी कुमारी, शबनम कुमारी आदि उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More