गिरिडीह में गुलाब तूफान का कहर, भारी बारिश से पति-पत्नी सहित तीन की मौत

गिरिडीह : चक्रवाती तूफान गुलाब का असर गिरिडीह में भी दिख रहा है कई इलाकों में तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव में वृद्ध पति पत्नी की मौत गुरुवार की देर रात घर गिरने से हो गयी। बताया गया कि बारिश के कारण केंदुआडिह गांव निवासी रूपलाल मांझी (65) और शनिचरी मांझी ( 60) अपने घर में सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे के बाद उनका कच्चा घर धंस गया। इसके मलवे में दबकर दपंति की मौत हो गई।

बताया जाता है कि पति पत्नी गांव स्थित अपने कच्चे मकान में सोए हुए थे। तो दूसरी तरफ बारिश भी देर रात खूब तेज हो रही थी। इसी दौरान बारिश के कारण उनका कच्चा मकान पूरी तरह से धरासायी हो गया। इसमें दब कर दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दपंति का शव निकालकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए गिरिरीह भेजा ।

इसी प्रकार, सरिया थाना क्षेत्र के घुटिया पेसरा गांव के पुरन महतो (55) इलाके की बरसोती नदी के तेज बहाव में बह गये।काफी खोजने के बाद शुक्रवार को सरिया के दूर्गीघवैया गांव की पुलिया के पास शव बरामद किया गया।

इधर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में भी रात बहराडीह गांव में एक पुराना पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें घर के सदस्य रामप्रसाद तिवारी, सहदेव तिवारी ,जयदेव तिवारी व अन्य सदस्य बाल बाल बच गये। बताया गया कि सभी घर में सोये थे तभी घर में तेज आवाज के साथ घर भरभराकर गिरने लगा ।झ्स दौरान घर के सभी लोग बाहर आ गये, जिससे उनकी जान बच गयी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More