Hazaribagh News: विभावि यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट में MBA इंडक्शन मीट-2026 का आयोजन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट (UDM) में आज MBA इंडक्शन मीट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में MBA सत्र 2026–28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मिता रानी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संत विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉ. मो. मुख्तार आलम ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें MBA शिक्षा के साथ-साथ अपने ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के डीन डॉ. एस.के. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इंडक्शन मीट के दौरान डॉ कनुप्रिया गुप्ता ने सिलेबस की, जबकि डॉ. इंदर मणि भूषण कुजूर ने पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की। डॉ. अहमद अज़हर ने विद्यार्थियों को विभागीय गतिविधियों, अनुशासन एवं अकादमिक अपेक्षाओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपना परिचय देते हुए अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, रुचियों तथा भविष्य के कैरियर लक्ष्यों को साझा किया। इस अवसर पर विभाग की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला गया। विभाग की स्थापना एवं विकास में प्रो. एम.के. सिंह तथा अन्य संस्थापक सदस्यों के योगदान को भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजीव कुमार शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


