रांची के अखबार : दलित के हाथ का खाना खाने से किया इनकार तो प्रशासन ने उपलब्ध करा दिया सूखा राशन, अन्य खबरें

प्रभात खबर की आज की लीड खबर है : दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर से निकाला, हेमंत सरकार की पहल पर मिला ठौर. अखबार ने लिखा है कि विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों ने कंट्रोल रूम में शिकायत की. अखबार ने दिग्गज कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के निधन की खबर प्रमुखता से पहले पन्ने पर दी है. एक खबर है कि सीबीएसइ स्कूल 15 जुलाई के बाद खुलेंगे. अखबार के कवर पेज 2 पर लीड खबर है: आज से मुंबई, रांची, पटना सहित कई शहरों के लिए उड़ान. अखबार ने एक खबर दी है कि गढवा में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं और अब इस जिले में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हो गए हैं. यह खबर है कि लातेहार का पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया और जलसंकट शुरू हो चुका है. हजारीबाग के विष्णुगढ के बनासो क्वारंटीन सेंटर में दलित के हाथ से बनाया गया खाना खाने से इनकार करने की खबर अखबार ने दी है. प्रशासन की ओर से सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है. एक खबर है कि गोस्सनर काॅलेज के छात्र की डूबने से हुई मौत, एक की जान बची. एक खबर है कि कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए न्यायपालिका आगे आयी है. तीन प्रोजेक्ट की चीफ जस्टिस ने आनलाइन लांचिंग की है और इसके माध्मय से जरूरतमंदों को मदद दी जाएगी.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : उलझनें दूर, घरेलू उड़ानें आज से शुरू. अखबार ने लिखा है कि रांची से चार महानगरों के लिए विमान उपलब्ध रहेगा. दिल्ली, मुंबई के अलावा हैदराबाद व बेंगलुरु के लिए विमान मिलेंगे. अखबार की दूसरी बड़ी खबर है सूबे में 22 और कोरोना संक्रमित मिले, एक संदिग्ध की मौत. सीएम हेमंत सोरेन का बयान है कि श्रमिकों को स्थायी रोजगार देंगे. एक खबर है कि महाराष्ट्र में साधु सहित दो की हत्या. वहीं, यह खबर है कि रांची में पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया है.

दैनिक भास्कर की खबर है : देश में 1.20 लाख मरीज 42 दिन में बढे, यूएस में 10 दिन लगे थे. यह खबर भी है कि देश में एक दिन में सबसे अधिक 6781 कोरोना मरीज मिले, महाराष्ट्र में आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया. अखबार ने खबर दी है कि अरुणाचल प्रदेश व नागालैंड कोरोना मुक्त है. इस खबर का शीर्षक है: यहां 6500 से ज्यादा गांवों में बुजुर्गाें ने कोरोना संक्रमण रोक दिया, सभी रास्ते सील कर 24 घंटे निगरानी की. अखबार की यह विशेष खबर है कि पहली बार ओडिशा में तूफान से एक भी मौत नहीं हुई, 4300 महिला समूहों ने लोहा लिया और रातोंरात सात हजार भवनों को शेल्टर में बदला.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More