Hazaribagh News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने इंद्रपुरी चौक पर मनाई शास्त्री जी की 122वीं जयंती

इंद्रपुरी चौक पर आयोजित शास्त्री जयंती समारोह में भाग लेते शहर के गणमान्य लोग।

हजारीबाग: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को इंद्रपुरी चौक, हजारीबाग में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा देश के महान सपूत, स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त रिया सिंह, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, वार्ड पार्षद मिताली रश्मि, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्षा सुधा प्रधान, समाजसेवी डॉ. प्रभात कुमार प्रधान, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक नाथ सहाय, बटेश्वर प्रसाद मेहता, समाजसेवी निशांत कुमार प्रधान, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित शहर के अन्य गणमान्य एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों, सादगी, ईमानदारी, त्याग एवं राष्ट्रसेवा के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और शास्त्री जी के राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More