Hazaribagh News: संजय मेहता का शुरू हुआ चुनावी अभियान, बड़कागाँव में किया जनसम्पर्क

संजय मेहता ने बड़कागाँव विस क्षेत्र में अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. इस क्रम में उन्होंने शनिवार को आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया. इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला. 

हजारीबाग: बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सह झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने बड़कागाँव विस क्षेत्र में अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. इस क्रम में उन्होंने शनिवार को आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया. इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला. वे जहां भी गए, ग्रामीणों ने उनका दिल खोल कर स्वागत किया. 

उन्होंने जनता को स्नेह देने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि बड़कागाँव की मासूम जनता को हमेशा से बड़े नेताओं द्वारा ठगा गया है. सभी जनता का दबाव दिखा कर कंपनी से अपना फायदा निकालने में लगे हुए हैं. पैसे और पावर के लिए सभी कंपनी के आगे नतमस्तक हैं. कोई भी यहाँ के निवासियों के लिए कंपनी में आरक्षण की मांग नहीं करता. सरकार के निर्देशानुसार 70 प्रतिशत पदों पर स्थानीयों को आरक्षण देना है परंतु इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. कोई भी कथित बड़े नेता इन मुद्दों पर बोलने की कोशिश भी नहीं करते.

उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त कुछ परिवारों के वर्चस्व पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राजनीति से संबंध रखने वाले सिर्फ कुछ ही परिवार हमेशा पावर में बने रहना चाहते हैं. कोई अपने माता-पिता की विरासत संभाल रहा है तो कोई विरासत तैयार कर रहा है. इन लोगों ने अपने व्यक्तिगत लड़ाई में पूरे बड़कागाँव को झोंक दिया है. जिसका खामियाजा यहाँ की मासूम जनता को उठाना पड़ रहा है. इनके आपसी लड़ाई में बड़कागाँव में विकास नहीं हो पाया. स्थानीय विधायक ने चंद सड़कों के उद्घाटन को ही विकास का नाम दे दिया.

जनसम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से जेबीकेएसएस के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार साहू, केन्द्रीय नेत्री फरहाना खातून मौजूद रहीं. साथ ही सैंकड़ों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More