गिरिडीह: दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

गिरिडीह: हवस में एक सिरफिरे युवक की सनक इस कदर हैवानियत का रुप ले ली, कि उसने एक विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। सनकी युवक बेंगाबाद के तेलोनारी में एक महिला (25) के घर में घुस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया व फिर केरोसिन डाल कर आग लगा दिया। महिला बुरी तरह झुलस गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन आरोपी फरार है।

[URIS id=9499]

 

यह सनसनी खेज मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी पंचायत के निगोटोल गांव की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी छोटुआ दास शनिवार की देर रात उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद किरोसिन तेल डालकर महिला को आग लगा भाग निकला। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर जुटे और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला की सास किसी काम से रात को दूसरे गांव गई थी और घर में अपनी बेटी के साथ महिला अकेली थी।
बताया जाता है कि 30 वर्षीय महिला देवंती देवी का पति मनोज दास कलकत्ता में रहकर काम करता है। भागने के क्रम में आरोपी छोटू के कपड़े, जूता और मोबाइल महिला के घर में ही छूट गया है, जिससे घटना को नाजायज संबंध से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी होने की बात भी चर्चा में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बेंगाबाद पुलिस मामले की तहकीकात के साथ- साथ आरोपी युवक के धर पकड़ में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/southern-chhotanagpur-regional-police-sports-competition-started

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More