आर्थिक तंगी से मजबूर छात्रा ने लगाई फांसी

गिरिडीह: कोरोना महामारी के संकट ने लोगों के जीवन के कई महत्वपूर्ण चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं इसका सबसे नकारात्मक असर आर्थिक समस्या पर पड़ा है। इस कारण कई लोगों ने इस तंगी से मजबूर होकर अपनी जान गवा दी. ऐसे में जिले के मिर्जागंज से सुरूची नाम की छात्रा की मौत की खबर आमने सामने आई है। बता दें सुरूची इंटर की छात्रा थी। जिसने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
वहीं लॉकडाउन के दौरान छात्रा अपने परिवार के साथ गुजरात के सूरत से लौटी थी। ऐसे में आर्थिक समस्या से जूझ रहे सुरुचि के पिता और भाई एक दिन पहले ही सूरत के लिए निकले थे। घटना के समय सुरुचि की मां और छोटी बहन शौच के लिए निकले थे। पढ़ाई का बहाना देकर सुरुचि ने साथ जाने से मना कर दिया। वही मां ने बताया कि घर लौटने पर देखा कि सुरुचि दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के पंखे से झूल रही थी।
बता दें मिर्जागंज निवासी सुनील लोहानी की 19 वर्षीय पुत्री कुमारी लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज में विज्ञान की छात्रा थी। वहीं पिता सुनील लोहानि सूरत में मजदूरी करते थे। लॉकडॉउन में वह परिवार समेत मिर्जागंज आ गए थे। यह फाइनेंस पर ऑटो लेकर चलाने लगे। मगर उससे उतनी कमाई नहीं हो पा रही थी कि वह अपना घर चला सकें और सुरुचि के पढ़ाई की किस्त जमा करा सकें। इस कारणवश उन्होंने अपने पुत्र के साथ सूरत जाकर अपने पुराने काम पर लौटने का निर्णय लिया। लेकिन आधे रास्ते में ही पहुंचने पर उन्हें अपनी पुत्री की आत्महत्या की खबर मिल गई।


