Giridih News : दिल्ली में कार्यरत प्रवासी मजदूर का निधन, झारखंड युवा एकता संगठन ने दिलाया 4 लाख का मुआवजा

गिरिडीह के मजदूर का दिल्ली में निधन, पत्नी को मिली आर्थिक सहायता

Giridih News : दिल्ली में कार्यरत प्रवासी मजदूर का निधन, झारखंड युवा एकता संगठन ने दिलाया 4 लाख का मुआवजा

दिल्ली में कार्यरत गिरिडीह के प्रवासी मजदूर रामदुल साव का आकस्मिक निधन हो गया। झारखंड युवा एकता संगठन की तत्परता से परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाया गया।

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा गांव निवासी रामदुल साव का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वे दिल्ली के नया बाजार स्थित केआरटी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत थे। असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड युवा एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु यादव, प्रधान संरक्षक उमेश राणा के निर्देश पर संगठन की सेंट्रल टीम सक्रिय हुई। केंद्रीय सदस्य अनिल यादव रात में ही दिल्ली पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद संगठन के अन्य पदाधिकारी अलीपुर पहुंचे, जहां आगे की कार्रवाई को लेकर बैठक की गई। जानकारी के अनुसार दिवंगत का पार्थिव शरीर पहाड़गंज मोर्चरी में रखा गया था। संगठन के सतत प्रयास और नेतृत्व के कारण दिवंगत की पत्नी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दिलाई गई।

इसके बाद शव को एंबुलेंस से पैतृक गांव पिहरा भेजा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि झारखंड युवा एकता संगठन दिल्ली में कार्यरत प्रवासी झारखंडवासियों को हरसंभव सहयोग करता रहा है और आगे भी उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहेगा। वहीं मौके पर  प्रधान संरक्षक उमेश प्रसाद राणा,बृजनंदन प्रसाद यादव, बबलू यादव, सुजीत यादव अरुण मिस्त्री,ऊदल रजक राजकुमार यादव,उज्जवल कुमार यादव,विनय यादव, बबलू यादव (प्रदीप) देव यादव, रामविलास यादव, रणधीर मंडल,पप्पू यादव,संगठन महामंत्री, बीरेंद्र यादव जी सहित नई कमेटी के सदस्य रूपेश कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज साव, रणजीत यादव, कुलदीप यादव एवं अन्य सहयोगी साथी मौके पर मौजूद रहे और हर संभव सहायता प्रदान की।

Edited By: Susmita Rani

Related Posts

Latest News

Giridih News: भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला, फरार मुखिया और उप प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग उठाई Giridih News: भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला, फरार मुखिया और उप प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग उठाई
Chatra News: बारात लेकर जा रही गाड़ी पलटी, 25 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
Jharkhand High Court का बड़ा एक्शन: JAC पर 25,000 रुपये का लगाया जुर्माना, जानिये क्या है पूरा मामला
Bokaro News: 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, गांव में मातम
साहिबगंज रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन, प्रदेश समिति का गठन
पैसों के लिए हैवान बना देवर, भाभी ने रुपये देने से इनकार किया तो देवर ने कर डाला यह कारनामा
“उस दौर से इस दौर तक”: बाबा साहेब के संघर्ष की प्रेरक गाथा
Pakur News: जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने सिंदरीसोल चर्च में की प्रार्थना, गुड फ्राइडे पर दिया शांति का संदेश
Sahebganj News: महिला के साथ मारपीट का मामला, 6 लोगों पर केस दर्ज
साहिबगंज सदर अस्पताल में डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप, ओटी असिस्टेंट ने की निष्पक्ष जांच की मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें