Giridih News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवासीय कार्यालय में नवमनोनीत पदाधिकारी सम्मानित

अभिनंदन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता संत कुमार लल्लू व जयप्रकाश वर्मा।

गिरिडीह: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में गुरूवार दिनांक 15.10.2026 को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में गिरिडीह नगर, पचम्बा, पूर्वी भाग एवं मध्य भाग मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का अंगवस्त्र देकर भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत साफ देखने को मिली।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता संत कुमार लल्लू एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। पार्टी की रीति-नीति और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन के लिए तत्पर, संगठित और समर्पित हैं।

पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सच्चा सम्मान केवल भाजपा ही दे सकती है। सभी लोग संगठन की मजबूती के लिए लग जाएं, ताकि आने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत हासिल कर सके। वहीं पूर्व मेयर सुनील पासवान एवं पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करती है और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो वह कार्यकर्ताओं की बदौलत ही है।

मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद –

समारोह में सुरेश साव, संत कुमार लल्लू, जय प्रकाश वर्मा, विनय सिंह, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, विनीता कुमारी, महादेव दुबे, अजय रंजन, सुभाष सिन्हा, कामेश्वर पासवान, संगीता सेठ, देवराज, नवीन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा सिंकू, सदानंद राम, दीपक पंडित, सुनीत सिंह, सदानंद वर्मा, अनूप सिन्हा, राजेश जायसवाल, फागु दास, प्रदीप राणा, संदीप शर्मा, कामदेव दास, शंकर महतो, रामबाबू साव, अखिलेश वर्मा, प्रेमा तिवारी, रीना मंडल, बंदना, किरण पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More