Giridih News: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कूल में हुआ कार्यक्रम, प्राचार्य ने छात्रों को बताए जीवन-मूल्य

गिरिडीह: सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, गिरिडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष एवं देश के प्रति उनके योगदान से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने भी दोनों महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के साथ शिक्षिका पापिया सरकार तथा शिक्षक अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, राकेश कुमार, मिथिलेश वर्मा, बमशंकर मंडल, अमरेश कुमार, नरेश मुर्मू समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ।


